back to top

राजनांदगांव : गांजा/टेबलेट जैसे नशीली पदार्थ सेवन कर शांति भंग करने वाले नशेड़ियों को किया गया प्रतिबंधित…


शहर के नशेड़ियों/गंजेड़ियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
गांजा/टेबलेट जैसे नशीली पदार्थ सेवन कर शांति भंग करने वाले नशेड़ियों को किया गया प्रतिबंधित

Advertisements
  राजनांदगांव -   गोविन्दा उत्सव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्ऱ के आदतन बदमाश, हुडदंगियेा, असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

इसी अभियान के तहत आज दिनांक- *25.08.2024* को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा शहर में आम जनता शांति एंव सैेहाद्रपूर्ण से गोविन्दा उत्सव मना सके इसे ध्यान में रखते हुये गांजा, टेबलेट जैसे नशीली पदार्थ सेवन कर शहर में वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 04 असमाजिक तत्व के व्यक्तियों पर धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की जाकर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। 

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये गये व्यक्तियों का नाम

  1. संतोष टण्डन पिता रामसेवक टण्डन उम्र- 41 साल साकिन भीम नगर डोंगरगढ़।
  2. पुनेश साहू पिता अश्वनी साहू उर्फ तेजस्वनी उम्र- 36 साल साकिन ग्राम अछोली डोंगरगढ़।
  3. अब्दुल हई पिता अब्दुल अफिज उम्र- 55 साल निवासी खुंटापारा डोंगरगढ़।
  4. कार्तिक चौधरी पिता अजूद उम्र- 35 साल साकिन छीरपानी डोंगरगढ़।
Advertisements

You cannot copy content of this page