back to top

राजनांदगांव: गुजराती स्कूल प्रांगण में आज से “हमर माटी के तिहार” का रंगारंग आयोजन, 10 दिनों तक बिखरेगी रंग-बिरंगी मनोहारी छटा…

राजनांदगांव, शहर के गौरव पथ रोड स्थित गुजराती स्कूल प्रांगण में 16 मई को संध्या 7 बजे ‘हमर माटी के तिहार मड़ई-2026’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा।

दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक हमर माटी के तिहार ‘मंडई’ की रंग-बिरंगी मनोहारी छटा बिखरेंगी।

आल वालेंटरी एसोशिएशन फाउंडेशन एवं एच.डी. प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक कला, संगीत, नृत्य, पारंपरिक खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों, कारीगरों एवं व्यापारियों के लिए भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष होमन देशमुख ने इस रंगारंग आयोजन का आनंद उठाने लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page