back to top

राजनांदगांव: घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

घुमका पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2026। जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ में आपसी विवाद के दौरान घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदुआ निवासी दिनेश कुमार ने थाना घुमका में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में ललित निषाद, बेदराम उर्फ लालू निषाद और शत्रुघ्न निषाद पर विवाद करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की तथा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव मंजुलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक उपनिरीक्षक कोदूराम नागवंशी एवं पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी की।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम हरदुआ निवासी ललित निषाद (41), बेदराम उर्फ लालू निषाद (23) और शत्रुघ्न निषाद (44) को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।