back to top

राजनांदगांव: चिखली शराब भट्ठी के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार…

चिखली में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

राजनांदगांव। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक के खिलाफ चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को चिखली शराब भट्ठी के पास एक युवक द्वारा चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चिखली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सुरज पाठक उर्फ बउवा (24 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 09, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page