back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की पहली हरेली त्यौहार के अवसर पर नगर पालिक निगम का हर घर हरियाली अभियान प्रारंभ…

महापौर ने संस्कारधानी वृक्षारोपण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हर घर हरियाली अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त ने भेंट किए पौधे
राजनांदगांव 28 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ की पहली हरेली त्यौहार के अवसर पर नगर पालिक निगम का हर घर हरियाली अभियान प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने संस्कारधानी वृक्षारोपण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर को हर घर हरियाली अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने पौधा भेंट किया।

Advertisements


हरेली के अवसर पर हरियर राजनांदगाँव महाभियान के दूसरे वर्ष नगर पालिक निगम राजनांदगाँव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए हर घर हरियाली अभियान की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत संस्कारधानी के वृक्षारोपण रथ को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हर दिन पौधे लेकर रवाना होगा और हर वार्ड में नागरिकों को उनके घर पौधे देंगे। साथ ही पौधे का रोपण कर उसे सहेजकर रखने की भी अपील करेंगे। शहर को हरा भरा बनाने तथा जनसामान्य में प्रकृति के प्रति लगाव उत्पन्न करने की दिशा में यह कारगर पहल की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page