
राजनांदगांव जश्ने ईद मिलादुन नबी & यौम-ए-आजादी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संस्कारधानी के मुस्लिम जमात खाना जुन्नी हटरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर देर शाम तक चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया शिविर का मुख्य उद्देश्य “इक कतरा-ए-खून किसी की ज़िन्दगी का पैग़ाम है, रक्तदान से बढ़कर जहाँ में न कोई नेक काम है” लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया हम जानते है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के मेम्बर – डॉ तहजीब अख्तर, जासिम अहमद, अरशद कुरैशी, अब्दुल इरफ़ान (लक्की भाई), नौशाद खान, शरीफ खान, वासिम खान, शाहनवाज खान, अमन बीबा और अन्य मेम्बरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रक्तदाताओं का उत्साह भी बढ़ाया।
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं नंदगाँव ब्लड बैंक की ओर से आयोजित इस शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज हमेशा आगे खड़ा है।











































