back to top

राजनांदगांव : जहर सेवन से दो की इलाज के दौरान मौत…

राजनांदगांव, 28 दिसंबर । स्थानीय मेडिकल कालेज हास्पिटल में आज दो जहर सेवन से पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका कीर्ति सिन्हा पति मनोज सिन्हा (25) निवासी ग्राम दैहान थाना गैंदाटोला को परिजनों ने 21 दिसंबर को भर्ती कराया था । इसी तरह मृतक पूरन लाल पिता स्व. शालिगराम (55) निवासी ग्राम तरौद थाना कोतवाली जिला बालोद ने 27 दिसंबर को अपने खेत में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। देर रात परिजन उसे इलाज हेतु लेकर आये थे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page