back to top

राजनांदगांव: जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की घोषणा, दीपेश और योगेश जिला महामंत्री नियुक्त…

जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की घोषणा
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला राजनांदगांव की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

Advertisements

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन कुमार साय,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राय ने शनिवार को अपनी टीम घोषित की। इसमे दीपेश शेण्डे एवं योगेश बंजारे को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया हैं ।वहीं

ललित रामटेके को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मयंक डोंगरे, देश फिरंता कौशिक, श्रीमती अनिता इंदुकर, संकेत रामटेके, योगराज जगने, रतन कोसरे, कमलेश बंधे एवं श्रीमती पुष्पा बंजारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा में पांच मंत्री सहित 26 पदाधिकारी सहित 9 कार्यकारिणी सदस्य, 6 विशेष आमंत्रित सदस्य और 24 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाएं गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page