back to top

राजनांदगांव: जिला योजना समिति में भाजपा का दबदबा कायम…

राजनांदगांव, 18 जनवरी। जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा। 16 सदस्यीय समिति में भाजपा के 10 लोगों ने जीत हासिल की जबकि
कांग्रेस के 5 सदस्य ही चुने गए। प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस, जिला पंचायत के भाजपा सदस्यों में सेंध नहीं लगा पाई और भाजपाई एकजुट रहे।
डोंगरगढ़ नगर पालिका से भी भाजपा पार्षद जीता जबकि राजनांदगांव नगर निगम से कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा
का डंका बजा है। 16 सदस्यों वाली समिति में भाजपा सर्वाधिक 10 सीटें जीती जबकि कांग्रेस को पांच सीटें मिली, एक निर्दलीय चुनाव जीता।

Advertisements

जिला पंचायत से भाजपा के सदस्य चुनाव जीते जबकि कांग्रेस के तीन सदस्य व एक निर्दलीय चुनाव जीता। नगर निगम में कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। डोंगरगढ़ नगर पालिका से भाजपा के एक सदस्य ने जीत दर्ज की। समिति में भाजपा के 10 सदस्य निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर देखी गई। वहीं कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित होने पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। निकाय चुनावों के बाद जिले में पहला बड़ा व प्रतिष्ठित चुनाव संपन्न हुआ। देर शाम तक दोनों खेमों ने अपनी जीत का जश्न मनाया।

बसंतपुर स्थित डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आज जिला योजना समिति के सदस्यों का प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुनाव संपन्न कराया गया। सुबह 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए फिर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। भाजपा और कांग्रेस में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। कांग्रेस के पांच, एक निर्दलीय चुना गया दोपहर दो बजे से मतदान शुरू हुआ जो चार बजे तक चला। इस दौरान निर्वाचन केंद्र में काफी गहमागहमी देखी गई। 16 सदस्यों वाली समिति में जिला पंचायत से 9 भाजपा के सदस्य जीते। जिला पंचायत में कुल मतदाता 24 हैं।

चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों को 13 मत हासिल करना था। इनमें भाजपा के 12 सदस्य, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय सदस्य हैं। चुनाव में भाजपा के 9 सदस्य निर्वाचित हुए। इनमें अशोक देवांगन, नरसिंग भंडारी, इंदुमति साहू, घम्मन साहू, प्रियंका ताम्रकार, राजेश श्यामकर, ललिता कंवर, राधिका अंधारे और अरूण यादव विजयी हुए। निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू भी निर्वाचित हुए। कांग्रेस के तीन सदस्य निर्वाचित हुए जिनमें क्रांति भंडारी, पुष्पा वर्मा और निर्मला वर्मा शामिल हैं। तीन प्रत्याशियों को 12-12 मत मिलने से टाई हो गया जिसका निर्णय टास करा कर लिया गया।

टास से दो सदस्य भाजपा से तो एक कांग्रेस से चुनाव डोंगरगढ़ पालिका से भाजपा का एक सदस्य जीते॥ चुनाव जीता। नगर निगम से कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें वार्ड कमांक 12 के पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे व वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद अमीन हुड्डा शामिल हैं। कांग्रेस प्रभारियों की ओर से उक्त दोनों पार्षदों का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी कांग्रेस के पार्षदों ने एक मत से दोनों नामों को सहमति दी। सहमति के बाद उक्त दोनों नाम की सूची निर्वाचन अधिकारी के पास प्रेषित की गई। उक्त दोनों सदस्य निर्विरोध चुनाव जीत गए। डोंगरगढ़ नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष, वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा पार्षद अमित छाबड़ा ने कांग्रेस की प्रत्याशी साधना सिंह को 14 मतों से शिकस्त दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page