back to top

राजनांदगांव : जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव – संभागीय खेल कैलेंडर सत्र 2022-23 के अंतर्गत जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरएल ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सभी 9 विकासखण्ड से 14,17,19 वर्ग में बालक-बालिका शामिल हुए।

Advertisements

प्रतियोगिता शुभारंभ संस्था के प्राचार्य श्री अभिषेक खंडेलवाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी एवं युगांतर पब्लिक स्कूल के खेल अधिकारी श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कैरम टूर्नामेंट के संयोजक श्री राजाराम देवांगन पीटीआई सुरगी द्वारा सुचारू रूप से प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नेटबॉल प्रतियोगिता श्री जानकी शरण कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page