back to top

राजनांदगांव : जिले के स्काउटर-गाइडर हिमालय वुड बैज कोर्स में हुए शामिल…

राजनांदगांव 15 मई 2025। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ डॉ. सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण हिमालय वुड बैज कोर्स का आयोजन आधार शिला न्यू सैनिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण शिविर में राजनांदगांव जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव से श्री टोमन पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव विचारपुर डोंगरगांव से श्री नरेन्द्र धमगेश्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरूम से श्री दाताराम निषाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलिनबाधा छुरिया से श्री तुलसीराम साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूटोला छुरिया से श्री नीलकंठ धुर्वे, 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे छुरिया से श्री डेहर साहू, शामिल हुए। शिविर में प्रतिज्ञा नियम झण्डा गीत, राष्ट्रगान, ध्वजारोहण, प्रार्थना, शिविर ज्वाल गांठे, लेसिंग, यूनिफार्म, पयोनियरिंग, बैक वुड मैन कुकिंग, प्रवेश से राष्ट्रपति अवार्ड के पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउटिंग का इतिहास, वुड बैज स्टोरी का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
Advertisements

You cannot copy content of this page