back to top

राजनांदगांव : जिले में अब तक 10840.3 मिमी वर्षा दर्ज : मानपुर में हुई सर्वाधिक 40.3 मिमी वर्षा…


राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2021 से अब तक 10840.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक राजनांदगांव जिले में कुल 1084.0 मिमी औसत बारिश हुई। जिले की सभी 10 तहसीलों में 147.8 मिमी एवं औसतन 14.8 मिमी बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा मानपुर तहसील में 40.3 मिमी रिकार्ड की गई।

Advertisements

अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा मानपुर तहसील में 1420.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंडई तहसील में 10.3 मिमी, छुईखदान तहसील में 5.6 मिमी, खैरागढ़ तहसील में 3.5 मिमी, डोंगरगढ़ तहसील में 13.2 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 11.8 मिमी, छुरिया तहसील में 15.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 18.9 मिमी, चौकी तहसील में 7.2 मिमी, मोहला तहसील में 21.6 मिमी और मानपुर तहसील में 40.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page