back to top

राजनांदगांव : जिले में विगत वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक वर्मी कम्पोस्ट की हुई बिक्री- किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए- कलेक्टर…

कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के मद्देनजर राशि वितरण के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों को सुचारू व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा

राजनांदगांव 23 मई 2022। जिले में विगत वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री हुई है। जहां वर्ष 2021 में 7 करोड़ 62 लाख 72 हजार की राशि के 80277.98 क्ंिवटल वर्मी, सुपर एवं सुपर कम्पोस्ट की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष 2022 में अब तक 9 करोड़ 65 लाख 8 हजार 158 रूपए के 114628.43 क्ंिवटल वर्मी, सुपर एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है।

Advertisements

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से खाद के अग्रिम उठाव के लिए अपील की है। ताकि खेती-किसानी के दिनों में किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के मद्देनजर राशि वितरण के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक समिति के अधिकारियों को सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के गुणवत्ता की लगातार जांच करने के निर्देश दिए है। मात्रा के साथ ही गुणवत्ता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर ने बताया कि गोधन वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता बहुत अच्छी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page