back to top

राजनांदगांव: जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका…


राजनांदगांव। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है।

Advertisements

जिले में 6576 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण से छूटे हुए 4001 किशोरी बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा।

शासन द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र किशोर बालिकाओं के अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page