राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के अंतर्गत डोंगरगांव विकास योजना (प्रारूप) 2031 पर प्राप्त आपत्तियों व सुझावों की सुनवाई के लिए समिति की बैठक 29 दिसम्बर 2021 को सुबह 11 बजे नगर पंचायत डोंगरगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी आपत्तिकर्ताओं, सुझावदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।
Advertisements











































