back to top

राजनांदगांव : थाना बागनदी के द्वारा किया गया निजात कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को किया गया जागरूक…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव संतोष सिंह (भापुसे0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के निर्देश पर निरीक्षक सी0आर0 चंद्रा थाना प्रभारी थाना बाघनदी द्वारा आज दिनांक 02.06.2022 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रमुख सरपंच पटेल कोटवार जनप्रतिनिधियों का थाना परिसर बागनदी में मीटिंग रखा गया।

Advertisements

जिसमें निजात अभियान के बारे विस्तृत चर्चा कर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, साइबर क्राइम, चिटफंड, बाहर से आने वाले फेरी वाले, अवैध शराब, जुआ सट्टा, गांजा की बिक्री की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें गांव के प्रमुख पटेल कोटवार सरपंच जनप्रतिनिधिगण एवं महिलाओ से मुखातिब हुए मीटिंग दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से समस्या और शिकायत पूछने पर किसी प्रकार का कोई शिकायत नहीं होना बताया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page