back to top

राजनांदगांव : दक्षिण मध्य रेलवे नागपूर मंडल व्दारा रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे रेलवे सुरक्षा बल ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया…

राजनांदगांव – दक्षिण मध्य रेलवे नागपूर मंडल व्दारा रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन मे रेलवे सुरक्षा बल ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया है इस मौके पर सुरक्षा बल के 45 जवानो ने 45 युनिट रक्त दान किया है


इस मौके पर महिला सुरक्षा कर्मीयो ने रक्तदान शिविर मे बढचढकर हिस्सा लिया है और अपना रक्तदान किया है । रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत टंडन ने बताया कि 20 सितम्बर 1985 को रेलवे पुलिस बल को केन्द्रीय सशस्त्र बल मे शामिल किया गया था ।आज रेलवे सुरक्षा बल व्दारा एकता दौड वृक्षा रोपण और रक्तदान कर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ।

Advertisements

रक्तदान शिविर मे महिला रेलवे सुरक्षा बल ने बढचढ कर हिस्सा लिया है और रक्तदान किया है इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षक मीरा का कहना है कि रक्तदान से किसी जरुरत मंद की जान बचाई जा सकती है ।

रेलवे सुरक्षा बल सेवा एवं समर्पण की मिशाल कायम किये हुए है ।जो कि देश मे रेल यात्रीयो सुरक्षा, भारतीय रेलवे की सम्पत्ति की रक्षा एवं देश विरोधी गतिविधियो मे रेलवे सुविधाओ के इस्तेमाल की निगरानी रखता है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page