राजनांदगांव : भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर मंडल द्वारा शीतला मंदिर प्रांगण चिखली में सफाई अभियान चलाया गया….

राजनांदगांव – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस,को पूरा देश में सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को सुबह 8 बजे, चिखली वार्ड नं 5 शितला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया,जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये स्वच्छता संदेश को जन-जन तक प्रसारित किया गया। सर्वविदित है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत को एक स्वच्छ देश के रूप मे देखना चाहते थे,भारत के हर नागरिक को ये संदेश दिया कि, स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है,क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ मन का निर्माण करता है।

Advertisements

स्वच्छ मन हि भारत के विकास व प्रगति को हमेशा सबल बनाता है, प्रधानमंत्री मोदी जी,गांधी से प्रेरित होकर हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होने का संदेश अपने हर वक्तव्य में देते है, इसी कडी को आगे बढाते हुए पिछडा मोर्चा उत्तर मंडल चिखली द्वारा आज सुबह, चिखली शितला मंदिर प्रांगण मे सफाई अभियान चलाया गया, और जनता से अपील किया गया कि वे भी अपने घर के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखे,और एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करे।

उपरोक्त कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष ललित नायडू द्वारा कहा गया कि, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस,सेवा सप्ताह को उनके द्वारा दिये मूल मंत्र स्वच्छ भारत, स्वच्छ मन, स्वच्छ जन की मूल अवधारणा को प्रत्येक नागरिक अपने जीवन मे धारण करे,इसी के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम मे सुनिल साहू, सुरेश डेकाटे, गणेश सुप्ले, प्रेम रजक, निरज तिवारी, अग्नू साहू, लोकेश जैन, नितिन वर्मा, किरण निषाद, जमुना देवी साहू व समस्त मंडल कार्यकारिणी उपस्थित हुए।यह जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी खुमान वर्मा द्वारा दिया गया।