back to top

राजनांदगांव : धनतेरस पर बाजार गुलजार,कपड़ा, सराफा, आटो की जमकर हुई बिक्री…

राजनांदगांव – दीवाली पर अब चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को धनतेरस पर व्यापारियों की तैयारियों को बेहतर ग्राहकी मिली। आज इसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। दीवाली के पहले की फसलों की कटाई मिजाई के बाद समर्थन मूल्य पर बिक्रि भी शुरू होने से दीवाली बाजार को बड़ी आस है। कपड़ों, गहने, बर्तनों सराफा आटोमोबाइल सहित इलेक्ट्रानिक्स बाजारों में इसके लिए बेहतर ग्राहकी की तैयारी की गई है।

Advertisements

धनतेरस को बाजार में लोग उमड़े तो उत्साह और बढ़ गया। आज नरक चौदस पर भी बेहतर खरीदारी की उम्मीद है। रविवार को लक्ष्मीपूजन पर शहर में साप्ताहिक बाजार होने के
चलते व्यापारियों का उत्साह दुगुना हो गया है।

दीवाली में भी बेहतर ग्राहकी की उम्मीद

सराफा, आटोमोबाइल कपड़े के लिए इस दीवाली भी बेहत्तर ग्राहकी की उम्मीद है। शहर में इसके लिए विशेष तैयारियों की गई है। आटोमोबाइल सेक्टरों में वाहनों को ग्राहकों की पसंद के आधार पर बिकवाली के लिए सजाया गया है। हर माइल, नए माडलों के साथ महिलाओं और युवाओं की पसंद के वाहन ज्यादा संख्या में बेचने रखे गए हैं।

सराफा बाजार में भी सोने के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद भी महिलाओं की पसंद के गहनों की बेहतर डिमांड के आधार पर गहने तैयार किए गए है। कपड़ों के लिए मार्ट सेल सेंटरों के साथ फुथपथो पर भी सैकड़ों दुकानें सज गई है। रविवार को साप्ताहिक बाजार में भी भारी बिकवाली को लेकर अन्य सेक्टरों में भी व्यापारियों जोरदार तैयारियों की है।

जमकर बिके कपड़े, गहने और दुपहिया वाहन

धनतेरस पर कपड़ा बाजार सराफा और दुपहिया वाहनों की बिक्री जमकर हूई । सुबह से शुरू हुई खरीदी शाम तक चली । इस दौरान आटोमोबाइल दुकानों में को अपने वाहन लेने घंटो एन्तजर करना पड़ा। सराफा दुकानों में भी शाम को भीड़ से व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ी ।कपड़ा बाजार सबसे ज्यादा गर्म रहा।कपड़ा मार्केट में शहर सहित ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक और खरीददार पहुचे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page