back to top

राजनांदगांव : धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को जरूरत के अनुसार बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा…

वर्मी कंपोस्ट या वर्मी सुपर की मांग करने वाले किसानों को ही यह दिया जा रहा

Advertisements

राजनांदगांव – धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंच रहे किसानों को जरूरत के मुताबिक बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे किसान जो स्वयं के बारदाने में धान भरकर बेचने के लिए ला रहे हैं उन्हें शासन के निर्देशानुसार प्रति बारदाना 25 रूपए का अतिरिक्त भुगतान किया जा रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था और किसानों के सहयोग से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चल रहा है।
जिले में किसी भी सहकारी समिति द्वारा किसानों को वर्मी कंपोस्ट या वर्मी सुपर खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है।

जो किसान इन्हें खरीदना चाह रहे हैं, उन्हें ही यह दिया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट और वर्मी सुपर रासायनिक खाद का अच्छा विकल्प है। जैविक खेती करने वाले अनेक किसान अपने खेतों में इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके उपयोग से मृदा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहता है। यह पर्यावरण और मिट्टी की सेहत के अनुकूल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page