back to top

राजनांदगांव: धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू लहराकर डरा-धमकाकर गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Advertisements

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जप्त किया है।

आरोपियों के नाम —

  1. राजकुमार उर्फ राम कोमरे, पिता भुवन कोमरे, साकिन मिलन चौक, रेवाडीह वार्ड नं. 22, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव
  2. अभिषेक नेताम, पिता राजेन्द्र नेताम, उम्र 28 वर्ष, साकिन जलतरिया पारा, रेवाडीह, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11/11/25 को आरोपीगण उसके दुकान के सामने गाली-गलौज करते हुए हाथ में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की हरकत कर रहे थे।
रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page