back to top

राजनांदगांव : नगर निगम ग्रीष्म ऋतु में पेयजल उपलब्ध कराने कटिबद्ध…

राजनांदगांव 22 मार्च। नगर पालिक निगम राजनांदगांव नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करानें कटिबद्ध है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जल विभाग का अमला प्रतिदिन मोहारा शिवनाथ नदी में जल स्तर का निरीक्षण कर रॉ वाटर एवं क्लीयर वाटर जॉच नल घर मोहारा लैब में किया जा रहा है।

Advertisements

जिसमें प्रमुख रूप से क्लोरिन, टोटल हार्डनेश, पानी के कलर की जॉच, क्लोराईड आदि की जॉच कर भारतीय मानक के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डो में प्रतिदिन सप्लाई के समय सुबह एवं शाम घर के नलों में क्लोरिन की जॉच की जा रही है। इसके अतिरिक्ति लोक स्वास्थ्य विभाग को भी प्रतिदिन जल सेम्पल कोलीफाम बेक्टीरिया परीक्षण हेतु भेजा जाता है। परीक्षण में पानी सभी मानकों में सही पाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्ति उपरांत एनीकट का ओव्हर फ्लो बंद होने एवं एनीकट में जल भराव कम होने पर मोहारा एनीकट के गेट को बंद कर क्षतिग्रस्त गेट का मरम्मत भी किया गया है, ताकि शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page