
घुमका। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत घुमका में अध्यक्ष एवं 15 पार्षद पदों के लिए 1 जून को हुए मतदान की मतगणना बुधवार 4 जून को संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने जीत दर्ज की है। फूलमती वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को लगभग 85 मतों से पराजित किया।










































