back to top

राजनांदगांव: नगर पालिक निगम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर का भ्रमण किया…

राजनांदगांव- नगर पालिक निगम राजनांदगांव के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर का भ्रमण किया। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी सहित नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 70 लोग इस भ्रमण के दौरान शामिल रहे। लगभग 12 बजे यह दल रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर पहुंचा। यहां आश्रम के स्वामी हिमाद्री द्वारा परिसर का भ्रमण कराया गया एवं सांस्कृतिक भवन में भोजन कराया गया।

Advertisements

इस दौरान आश्रम स्थित गौशाला, भोजन कक्ष, फलोद्यान, जैविक खेती के द्वारा फल एवं सब्जी का फार्म हाऊस दिखाया गया। आश्रम में 1100 अबुझमाडिय़ां जनजाति के बच्चों को पहली से बारहवीं तक की शिक्षा दी जा रही है। आश्रम आर्थिक रूप से सक्षम एवं सस्टनेबल है।नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के भ्रमण दल द्वारा रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के सेवा भावी कार्यों का अवलोकन किया गया। रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा दूरस्थ अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति को शिक्षा की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान दे रहें है। उन्होंनें कहा कि यह यात्रा प्रेरक एवं अविस्मरणीय रही।

दल द्वारा भ्रमण के दौरान आवासीय स्कूल, स्वामी विवेकानंद एजुकेशन कॉम्पलेक्स का अवलोकन किया गया। जहां गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं कोचिंग दी जा रही है। सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 30 बिस्तर का हॉस्पिटल भी बनाया गया है। जिसका भ्रमण दल ने अवलोकन किया। विवेकानंद चल चिकित्सालय, ब्लड बैंक, फिजियोथैरेपी एवं पैथोलॉजी युनिट का इसके अंतर्गत निर्माण किया गया है। आदिवासी युवा प्रशिक्षार्थी छात्रावास का भी अवलोकन किया गया। नारायणपुर के दूरस्थ वनांचल के ग्र्राम बावरी में स्थानीय जनजातियों से स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा के संबंध में अनुवादक के माध्यम से चर्चा की गई। छोटे डोंगर स्थित आमदयी घाटी का भी भ्रमण दल ने अवलोकन किया। शाम को सभी आश्रम स्थित मंदिर में प्रार्थना में शामिल हुए।

भ्रमण दल द्वारा नगर पालिक निगम नारायणपुर स्थित इंडोर स्टेडियम का अवलोकन किया और सभी ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी। इस अवसर पर स्वामी व्याप्तानंद द्वारा आश्रम संचालन की जानकारी दी गई। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने सभी के जिज्ञासा का सामाधान किया। इस अवसर पर भ्रमण दल द्वारा रामकृष्ण मिशन को सामग्री एवं राशि उपहार स्वरूप दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page