back to top

राजनांदगांव: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें युवा- विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंचभावे…

राजनांदगांव- स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एनके पंचभावे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि उठो, जागो और तब तक नहीं रूकों जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।

Advertisements

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक एवं मूल्यवान है और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित सद्भावना दौड़ में स्काउट, गाइडस रोवर्स रेंजर्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्रा, श्रीमती भारती आहुजा आर्य एवं श्रीमती गुप्तेश्वरी रावटे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट-गाईड श्री विनोद हथेल, जिला संगठन आयुक्त श्री मयूख श्रीवास्वत, स्काउटर्स श्री धर्मेन्द्र कुमार रजक, श्री ज्ञानेश्वर नेताम, श्री रमेश दास साहू एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page