back to top

राजनांदगांव: निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं NCD शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव। संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम पटपर में विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं NCD शिविर का आयोजन 16 सितंबर 2025, मंगलवार को किया गया।

Advertisements

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रीति वैष्णव, जनपद सदस्य चिमनेश्वरी साहू, सरपंच भुवनलाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि बोधिराम साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति परमानंद साहू एवं उपसरपंच की उपस्थिति में धन्वंतरि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में 54 रोगियों का ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह परीक्षण किया गया तथा उन्हें आहार-विहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को गैर संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही योग एवं प्राणायाम की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में डॉ. हर्ष कुमार साहू, डॉ. शुभी ख़ान, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. आलोक कल्चुरी, डॉ. सुनील भोई, डॉ. मुस्कान रुचंदानी, फार्मासिस्ट संजय सिंह राजपूत, फिरोज खान, अलख राम सिन्हा, अतुल शंकर महलवार, दिलीप साहू, सोमकांत चंद्राकर एवं औषधालय सेवक सोमकांत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में आए ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श के साथ औषधियों का भी वितरण किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page