back to top

राजनांदगांव : पदयात्रा दौरान हुई युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत दुखद-ऋषि शास्त्री…

राजनांदगाव में नवरात्र पर्व के अवसर पर बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने पैदल भिलाई से राजनांदगांव की ओर आ रही एक लगभग २२ वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर मिली है। मनकी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

Advertisements

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने इस घटना को दुखद बताते हुए प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह यातायात की अव्यवस्था को दूर करे और रूट चार्ट सहित जिम्मेदारी तय करे।

*यातायात व्यवस्था में सुधार* : प्रशासन को यातायात की अव्यवस्था को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, जैसे कि बैरिकेटिंग, पेट्रोलिंग और ट्रैफिक स्पॉट पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था।


रूट चार्ट और जिम्मेदारी तय करना: प्रशासन को रूट चार्ट सार्वजनिक करना चाहिए और यात्रा के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, जैसे कि सुविधा जनक यात्रा के लिए स्वास्थ, यातायात, पेयजल, लाइट जैसी मूलभूत सुविधा और अन्य के नाम सहित नंबर जारी करना।


पीड़ित परिवार को मुआवजा और शासकीय नौकरी: सरकार को मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए और एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जानी चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page