back to top

राजनांदगांव: निगम एवं पुलिस ने फ्लाई ओव्हर के नीचे निवासरत परिवार व व्यक्तियों का किया सर्वे….

राजनांदगांव 10 जुलाई। नगर निगम एवं पुलिस के द्वारा गत दिनों फ्लाई ओव्हर के नीचे निवास करने वाले परिवार एवं व्यक्तियों का सर्वे किया गया। उल्लेखनीय है कि आज कल अपराधिक प्रकरण ज्यादातर संज्ञान मेें आ रहा है तथा अधिकांश लोग भी पडोसी राज्यो से काम धंधा के लिये आते है और निवास करते है। जिसे ध्यान में रखते हुये पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

Advertisements

साथ ही नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम की टीम भी अस्थाई रूप से निवासरत गरीब तबके के लोगों का सर्वे कर रही है। उक्त बातो को ध्यान में रखते हुये निगम एवं पुलिस की टीम ने फ्लाई ओव्हर के नीचे निवासरत लोगोें का गत दिनों सर्वे किया, सर्वे में कुछ परिवार एवं कुछ व्यक्ति अकेले रहते पाये गये।


फ्लाई ओव्हर के नीचे सर्वे के उपरांत कबाडी कार्य, रिक्शा चलाने, घरो मंे काम करने के साथ साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले परिवार एवं व्यक्ति पाये गये। जिसमें कबाडी कार्य करने वाले लक्ष्मी वाहने व उनका परिवार, तारन बाई व उनका परिवार, बरखा राजपूत व उनका परिवार, कौशिल्या वाहने व उनका परिवार आग्रता बाई व परिवार, बसंती गोड व परिवार, छोटे लाल ठाकुर व परिवार, राम बसपार व परिवार तथा कृष्णा मरकाम, हुसैन, केजूराम साहू के अलावा रिक्शा चालक रमेश प्रजापति व उसका परिवार, घर मंे काम करने वाली दुली बाई के साथ साथ भीख मांग कर गुजारा करने वाले दया मानीकपुरी व परिवार, सालन शेण्डे व परिवार, चिलवंता बाई व परिवार तथा सुमित्रा साहू, परदेशनीन बाई, गोपाल सोनकर, बिंदा बाई बंसोड, अमृत निषाद, इमाम चौक फ्लाई ओव्हर के नीचे, पोस्ट ऑफिस फ्लाई ओव्हर के नीचे, टांका घर सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे निवास करते पाये गये। उक्त लोगों की जॉच कर भविष्य में शासन की योजना आने पर इन्हें लाभ दिया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page