back to top

राजनांदगांव: 08 एस.एल.आर.एम. सेन्टरों में आगामी आदेश पर्यन्त गोबर खरीदी बंद, शासन द्वारा स्वीकृत 04 गौठानों मोहारा, बजरंगपुर नवगांव, रेवाडीह एवं लखोली में पूर्ववत खरीदी…

राजनांदगांव- 18 जनवरी। नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि शासन निर्देशो के परिपालन में राजनांदगांव नगर पालिक निगम द्वारा 04 स्थानों क्रमशः मोहारा, बजरंगपुर नवागांव, रेवाडीह एवं लखोली में गौठानों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में स्थानीय पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए उक्त 04 गौठानों के अतिरिक्त शहर में स्थित 08 गारबेज क्लीनिक (एस.एल.आर.एम. सेंटरों) में गोबर खरीदी नगर पालिक निगम राजनांदगांव के द्वारा किया जा रहा था।

Advertisements

आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि पूर्व में जारी कार्यालीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अपरिहार्य कारणों से उक्त 12 केन्द्रों मे से मोतीपुर एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं राजीव नगर एस.एल.आर.एम. सेंटर सहित इंदिरा नगर, शंकपुर, बल्देवबाग, मीलचाल सेन्टर, गोकुल नगर सेन्टर एवं पेण्ड्री स्थित एस.एल.आर.एम. सेन्टरों में आगामी आदेश पर्यन्त तक गोबर खरीदी बंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त केन्द्रों में गोबर बिक्री करने वाले पशुपालक अपने गोबर की बिक्री शासन द्वारा स्वीकृत निगम के उपरोक्त वर्णित 4 गौठानों में कर सकेगे। इसके अतिरिक्त गोबर गैस संयंत्र को रेवाडीह गौठान के गोबर खरीदी उप केन्द्र बनाया गया है, जहॉ पर गोकुल नगर, के गौवंशी पशुपालकों से गोबर खरीदी की जायेगी। उन्होंने असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page