
राजनांदगांव 12 सितम्बर। वार्डो में विकास कार्यो को गति देने के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 4 के पुराना ढाबा में विधायक निधि अंतर्गत 2.50 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच एवं नया ढाबा में विधायक व पार्षद निधि अंतर्गत 5.50 लाख रूपये की लागत से शहरी स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र का निर्माण किया गया है।

जिसका महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नया एवं पुराना ढाबा में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में नामांकित पार्षद श्री नागेश यदु,पूर्व पार्षद श्री हीरालाल निर्मलकर, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे, जागृति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री गौतम निर्मलकर, न्यू जागृति गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश निर्मलकर सहित श्री पवन निर्मलकर, गेमूलाल कुंजाम तथा मितानिन बहने विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में महापौर श्री यादव ने बधाई देते हुए कहा कि, वार्डवासियो के स्वास्थ्य सुविधा के लिए शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तथा भगवान गणेश व माता दुर्गा स्थापना हेतु विधायक निधि से सार्वजनिक मंच निर्माण किया गया है।
उक्त दोनो कार्यो की मांग अनुसार हमारे विधायक ने अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत किए और नगर निगम द्वारा इसका निर्माण किया गया।
उन्होंने कहा कि हमारे विधायक डाॅ. रमन सिंह एंव सांसद श्री संतोष पाण्डे शहर विकास में अपनी निधि सहृदयता से देते है, उनकी सोच वार्डो में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी सफाई के अलावा अन्य विकास कार्य हो जिसका लाभ वार्डवासियो को मिल सके। महापौर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग पर प्राथमिकता से कार्य कराने का आश्वासन दिया।
लोकापर्ण के पूर्व नया व पुराना ढाबा में संतोष निर्मलकर, जसवंत निर्मलकर, अख्तर अली, किशन लाल निर्मलकर, माधव रजक, देवानंद निर्मलकर, मनमोहन निर्मलकर, होमेंन्द्र साहू, दिलीप साहू, गोवर्धन रजक, भोजलाल रजक, बिट्टू साहू, नरोत्तम रजक, नवीन निर्मलकर, मनीष निर्मलकर, विकास मेश्राम, संतोष सिन्हा, पिन्टू रजक, कबीर साहू ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
स्वागत पश्चात पूजा अर्चनाकर मंच एवं स्वास्थ्य केन्द्र का महापौर ने विधिवत लोकापर्ण किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती एंव वार्डवासी उपस्थित थे।











































