
एक माह में कम से कम 5 लाख रूपये वसूली का लक्ष्य लेकर वसूली करने के
महापौर ने दिए निर्दश

राजनांदगांव 12 सितम्बर। आज निगम सभागृह में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम की उपस्थिति में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वसूली की वार्डवार जानकारी लेकर अच्छी वसूली लाने के लिए सभी राजस्व प्रभारियो को बधाई दी।
उन्हांेने कहा कि सभी वार्डप्रभारियो को इमानदारी के साथ मेहनत कर वसूली करना है, जिससे हम शासन लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली कर सकते है।
महापौर ने बैठक में कहा कि आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी दो माह से आप लोगो के साथ मिलकर वसूली के लिए अच्छा प्रयास किए, इसका प्रतिफल मिल रहा है।
सभी कर्मचारी मेहनत कर रहे है कुछ कर्मचारियो की वसूली बहुत अच्छी आ रही है किन्तु कुछ कर्मचारियो की वसूली अभी भी बहुत कम है, उन्हें जवाबदारी समझ अच्छी वसूली करनेवालो से सीख लेकर वसूली बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में नये कर्मचारियो को भी संलग्न किए है, उनको सहयोग करे और उनके साथ जाकर वसूली करे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि समय पर वेतन देना हमारा लक्ष्य होता है, जो आप लोगो की वसूली पर निर्मर होती है। सभी सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षको को पूरी उर्जा लगाकर वसूली करना है। इसके लिए इसी माह से हर माह 5 लाख रूपये वसूली का लक्ष्य लेकर काम करना है।
जवाबदारी से काम करने पर राजस्व वसूली अच्छी होगी और समय पर वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी तो अपने वेतन के बराबर वसूली नही कर पाते जो उनकी लापरवाही दर्शाता है।
प्रतिदिन करदाताओ के घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे, बडे बकायादारो को किश्तो में राशि देने समझाईस देवे। उन्होंने कहा कि एक माह में आपके क्षमता का आकलन होगा और अगले माह उसकी समीक्षा की जायेगी।
आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक में कहा कि महापौर महोदय ने प्रोत्साहन देने के साथ साथ मार्गदर्शन भी दिए है, उनके मार्गदर्शन अनुसार कार्य कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि शासन समीक्षा में 14 नगर निगमो में राजनांदगांव नगर निगम वसूली में 7वें स्थान पर है, आप सभी ने दो माह में मेहनत किए, डिमाण्ड नोटिस तैयार कर उसके अनुरूप वसूली किए उसी का परिणाम है, लेकिन और ज्यादा मेहनत कर प्रथम स्थान प्राप्त करना है।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करदाताओ के घर जावे, उन्हें करो का भुगतान करने समझाईस देवे, भुगतान नही करने पर दण्ड लगेगा ऐसा बतावे, पार्षदों से भी वसूली में सहयोग लेवे।
राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने कहा कि डिमाण्ड अनुसार वसूली करना सुनिश्चित करे, छुट्टीयो मे भी 2-4 घण्टे वसूली करे, क्योकि छुट्टी के दिन करदाता भी मिलते है थोडी मेहनत करने से अच्छी वसूली प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर वसूली करने के साथ साथ चेक एंव आॅनलाईन भुगतान करे। बडे बकायादारो के घर टीम के साथ जावे।
महापौर एवं आयुक्त ने इस सितम्बर माह के 10 दिन में अच्छी वसूली करने वाले में 8 लाख से अधिक वसूली के लिए श्री मिथलेश ठाकुर, 7 लाख से अधिक के लिए श्री समयलाल मण्डावी एवं 4 लाख से अधिक के लिए श्री उमेश देवांगन को पुरूस्कृत किए और कम वसूली करने वाले राजस्व प्रभारी को इन्ही की तरह वसूली करने समझाईस दिए।
बैठक मंे सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।










































