back to top

राजनांदगांव: पुलिस ने घेराबंदी कर गठुला खार से जुवारियो को दबोचा…

राजनांदगांव- ताश के पत्तों पर हार-जीत का दाँव लगाने वाले छह आरोपियों को चिखली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है । मौके पर लगभग 13 लोग जुएँ के खेल में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। सात लोग मौके का लाभ लेते हुए भाग खड़े । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है । पुलिस ने फड़ से 34050 रुपये नगद और नौ बाइक भी जप्त की है। चिखली पुलिस चौकी प्रभारी प्रभारी चेतन चन्द्राकर ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चौकी क्षेत्र के ग्राम गठुला के एक खेत में ताश पत्तों की फड़ जमाकर रुपयों का दाँव लगा रहे हैं। सूचना पर खुद चौकी प्रभारी चेतन चन्द्राकर अपने सहयोगियों जे साथ पहँचे और घेराबंदी की गई । पुलिस ने मौके से इन छह लोगों को अपनी हिरासत में लिया है । इनमें वीरेंद्र सिन्हा, चंद्रशेखर देवांगन, जौहर बंजारे, जुगलकिशोर, गोपाल नायक एवम विनोद देवांगन हैं। मौके से जप्त की गई 13 बाइक इस बात का प्रमाण हैं कि जुआरियों की संख्या कम से कम 13 तो जरूर रही होगी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page