back to top

राजनांदगांव : पैसा देने से मना करने पर गडासानुमा हथियार लेकर युवती को डराने वाले युवक के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत चिखली पुलिस चौकी द्वारा की गयी कार्यवाही…

राजनांदगांव – पैसा देने से मना करने पर गडासानुमा हथियार लेकर युवती को डराने वाले युवक के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत चिखली पुलिस चौकी द्वारा कार्यवाही की गयी है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद शर्मा निवासी चिखली वार्ड न0 06 राजनांदगांव रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका साला दीपक ठाकूर पिता दिनांक 10.03.2022 के सुबह 04ः30 बजे, इनकी साली किरण ठाकूर को रूपये की मांग कर रहा था जिसे मना करने पर दीपक ठाकूर हाथ में गडासानुसा हथियार लेकर मार डालूंगा काट डॉलूंगा कहकर डरा धमका रहा था ।

कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद श्रीमान् वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में आरोपी दीपक ठाकूर पिता प्रेम ठाकूर उम्र 28 साल निवासी स्टेशनपारा सिद्धिकी गली वार्ड न0 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडकर आरोपी के कब्जे से 01 नग गडासानुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरेपी को दिनांक 10.03.2022 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिह, सउनि नंदकुमार फरदिया, प्र0आर0 727 सुनील कुमार वर्मा, आर0 1253 नेमकरण जंघेल का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page