back to top

राजनांदगांव : प्रदेश में धर्मांतरण को राज्य सरकार संरक्षण दे रही – अध्यक्ष अरुण साव…

राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर कई आरोप लगाए। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की बात कही।

Advertisements

राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। बैठक के अंतिम दिन आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राजनांदगांव जिले के 165 शक्ति केंद्रों में से लगभग 150 शक्ति केंद्रों में कल प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें सकारात्मक फीडबैक सामने आया है।

वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि हमने प्रदेश की 11 लोकसभा क्षेत्र में 4-4 नेताओं की टीम बनाई है, जो अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और दिन भर में एक सभा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही कोर ग्रुप की बैठक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यहां अभियान 66 विधानसभाओं में पूरा हो चुका है, शेष 24 विधानसभाओं में भी जल्द इस अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विषय को लेकर कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक के दौरान आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में बदहाल कानून व्यवस्था का आरोप लगाया और प्रदेश भर में विकास कार्य ठप होने की बात कही। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने को लेकर अपनी बातें रखी।

Advertisements

You cannot copy content of this page