back to top

राजनांदगांव : चार जिलों में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार ,लाखों का सामान बरामद…

राजनांदगांव – पुलिस ने 4 जिलों में चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से लाखों रुपए के सामान बरामद किया गया है वह चोरी करने के लिए उपयोग किए जाने वाले गैस कटर गैस सिलेंडर एवं स्वराज मजदा को भी जप्त किया है।

Advertisements


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान नगर में विगत रात अज्ञात चोरों ने टायर गोदाम में दरवाजा तोड़कर टायरों की चोरी कर ली थी जिसके शिकायत प्रार्थी कमलजीत सिंह द्वारा 1 जनवरी को कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल एवं अज्ञात चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई थी चोरी के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है।


शहर के मध्य घटित इस घटना को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल से एसपी अमित पटेल के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी नरेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस के एक टीम गठित कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की गई।


शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेही की पहचान की गई । संदेह के आधार पर पुलिस ने स्वराज माजदा अल्टो कार के पहचान के जो पूर्व निगरानी बदमाश आरोपी अजय जैन के घर के तरफ जाते दिखी।
संदेह पर अजय जैन से पूछताछ की गई पूछताछ पर उसने पुलिस को बताया कि आरोपी अरुण कुमार साहू कोमल साहू चंद्रशेखर सेन के साथ मिलकर चोरी का प्लान बना कर चोरी करना स्वीकार किया।

जालबांधा दुकान में लगी आग
प्रकरण में अरुण साहू से पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथी जागेश्वर साहू दिलीप दिव्य निवासी भिलाई 3 के साथ 23 से 24 दिसंबर की दरमियानी रात खैरागढ़ के जालबांधा में ताम्रकार वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास की नीयत से घुसे थे जो गैस कटर से ताला काटकर चोरी करते दुकान में रखे कपड़ों में आग लगाने की घटना से दुकानदार को 600000 लगभग का नुकसान हुआ था इस मामले में जालबांधा चौकी में अपराध दर्ज किया गया। वहीं आरोपियों द्वारा 3 जनवरी को बेमेतरा के गोधूलि में गणेश ज्वेलर्स में चोरी करना कबूल किया पुलिस ने आरोपियों से 6 नग ट्रक के नए टायर 150000 रुपए सोने चांदी के जेवरात लगभग 105000 रूपए, एक अल्टो कार ,एक इको स्पोर्ट्स कार बरामद की पुलिस ने आरोपी अजय , अरुण , कोमल , चंद्रशेखर, जागेश्वर व दिलीप के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page