back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक…

राजनांदगांव 17 मार्च 2025। भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 प्रारंभ की गई है। जिसमें युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी महौल तथा विविध व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही 5 हजार रूपए प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता एवं 6 हजार रूपए एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisements

प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 के तहत पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री धारक, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने एवं रजिस्ट्रेशन के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजनांदगांव से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page