back to top

राजनांदगांव : राज्य व्यवसायिक परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक…

– 19 मार्च तक फार्म जमा करने के निर्देश

राजनांदगांव 17 मार्च 2025। राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा माह अप्रैल 2025 (एससीव्हीटी) हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना अंतर्गत राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।

हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजनांतर्गत ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिन्हें पूरक की पात्रता है व जिनके प्रयास शेष है। उन्हें 19 मार्च 2025 तक निर्धारित परीक्षा शुल्क तथा दो नवीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित संस्था में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से परीक्षा फार्म जमा करने कहा गया है।