back to top

राजनांदगांव: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से करें लाभान्वित – कलेक्टर…

  • कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा
  • लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

  • राजनांदगांव 18 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
  • कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

  • कलेक्टर ने अस्वीकृत प्रकरणों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि केवल उचित एवं वैध कारणों के आधार पर ही आवेदन निरस्त किए जाएं।
  • उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से योजना के लाभ से वंचित न किया जाए तथा प्रकरणों के परीक्षण में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
  • कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक एवं नगरीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
  • साथ ही नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की तथा योजना के बेहतर संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page