राजनांदगांव : फिरोज अंसारी होंगे जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष…

राजनांदगांव 05 मार्च 2021 | जिला हॉकी संघ के नए अध्यक्ष फिरोज अंसारी होंगें। वे वर्तमान
में संघ के सचिव है। आज जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सहित 15 पदो के लिए नामांकन भरने
का दिन था। पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक म्युनिस्पिल स्कूल ग्राउंड स्थित
छत्तीसगढ हॉकी संघ के कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष के लिए 5, (1 महिला)
सचिव के लिए 2 सह-सचिव के लिए 4 (1महिला) कोषाध्यक्ष के लिए 1 कार्याकारिणी के लिए
6 (1 महिला) मांकन प्राप्त हुए है।
निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी गुणेन्द्र
साव के समक्ष आज संघ के अध्यक्ष पद हेतु फिरोज अंसारी ने नामांकन दाखिल किया किया।
इस पद पर और किसी अन्य ने नामांकन नही भरा जिसकी वजह से इस पद में चुनाव की
स्थिति निर्मित नही हुई और श्री अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह संघ के उपाध्यक्ष
( कुल 04 पद) हेतु भुषण लाल सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी,ऑशा थामस,बसंत
बहेकर कुल 05 लोगो ने नामांकन भरा है सचिव (01 पद) के लिए शिव नारायण धकेता,
गणेश प्रसाद शर्मा 02 लोगो से नामांकन प्राप्त हुआ है सह-सचिव के लिए महेन्द्र सिंह
ठाकुर,बबिता लिल्हारे,विरेन्द्र भाटिया, अब्दुल कादिर, 4 फार्म प्राप्त हुआ है जो सभी ( निर्विरोध
निर्वाचित हुए है ) कोषाध्यक्ष के लिए ज्ञानचंद जैन, ( निर्विरोध ) तथा कार्याकारिणी
सदस्य (05 पद) के लिए अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, ममता गुप्ता, कुमार स्वामी, शेषनाथ
व राजू रंगारी कुल 6 लोगो से नामांकन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार सभी पदो के लिए कुल
19 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
उक्त चुनाव प्रकिया के तहत दिनांक 06 मार्च 2021 को नामांकन वापसी की प्रक्रिया
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा।

Advertisements