back to top

राजनांदगांव : बर्फानी सेवाश्रम समिति का हुआ आयोजन महिलाओं का किया सम्मान, रंगोत्सव का हुआ श्रीगणेश…

राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 17 मार्च फागुन शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर यहां होलिका का दहन किया जाएगा। वहीं इससे पूर्व नवरंग ग्रुप की महिलाओं का संस्था के द्वारा महिला दिवस पर स्वागत अभिनंदन करने के साथ ही रंगोत्सव का श्रीगणेश भी किया गया।

Advertisements


संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर विगत दिनों एक आयोजन कर नवरंग ग्रुप राजनांदगांव की संस्था से जुड़ी महिलाओं का सम्मान अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नवरंग ग्रुप की श्रीमती निवेदिता बैद, डॉ. अल्पना लूनिया, श्रीमती सुनिता जोशी, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती अन्नु अग्रवाल, श्रीमती ममता जोशी, श्रीमती अर्चना खंडेलवाल, श्रीमती स्वाति परमार, श्रीमती आरती तिवारी, श्रीमती श्वेता जोशी व अन्य महिला सदस्यों का सम्मान किया गया।

इसके अलावा संस्था द्वारा मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ परिसर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 मार्च गुरुवार को फागुन शुक्ल पूर्णिमा पर होलिका का दहन रात्रि 9.15 बजे के पश्चात किया जाएगा। इससे पूर्व शिवशंकर भोलेभंडारी, मां पाताल भैरवी व हनुमान जी महाराज की आरती उतारी जाएगी। वहीं संस्था द्वारा 14 मार्च फागुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर होलिका दहन के लिए होलिका का श्रृंगार किया गया एवं संस्था के सदस्य व नवरंग ग्रुप की महिलाओं ने श्रीहरि विष्णु व भक्त प्रहलाद का पूजन व स्मरण करते हुए रंगोत्सव का प्रारंभ एकदूसरे पर गुलाल अबीर लगाकर श्रीगणेश किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, नागेन्द्र तिवारी, सूरज जोशी, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, दामोदर अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। संस्था द्वारा आम श्रद्धालुओं व गुरु परिवार के सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे होली का पर्व भाईचारे के साथ सावधानीपूर्वक मनाएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page