back to top

राजनांदगांव : बल्देव बाग जेल रोड के समीप प्रतिक्षालय निर्माण का महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 27 दिसम्बर। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड नं. 15 बल्देव बाग स्थित जेल रोड के समीप पार्षद निधि अंतर्गत 2.00 लाख रूपये की लागत से प्रतिक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया।

Advertisements

इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री विनय झा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह, श्रीमती दुलारी बाई साहू, पार्षद सर्वश्री अरविन्द्र वर्मा, शरद पटेल, मनीष साहू, महेश साहू, संजय रजक,जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपुत, उप जेल अधीक्षक श्री सुंदर लाल नेताम, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीनू साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में जेल के स्टाफ सर्वश्री रामनारायण नेताम, अखण्डदेव पाण्डे, उदय शुक्ला, ईश्वर बिसेन, सुरेन्द्र पुरी, रवि यादव ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा प्रतिक्षालय निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है,

इसी कडी में आज पार्षद निधि अंतर्गत जेल के पास प्रतिक्षालय निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया, उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि जेल में आने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम व निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page