back to top

राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही 30 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन, कुल 5.400 बल्क लीटर कीमती लगभग ₹2400 जप्त की गई है।

Advertisements

थाना बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी खिलेश पाण्ड्या पिता राजेश पाण्ड्या, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रभात नगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात उसे जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई।

कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा एवं राजेश्वर बंदेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page