राजनांदगांव: बिजली कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, सैकड़ों किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम…

तुमड़ीबोड़ में उग्र प्रदर्शन, बिजली कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में तुमड़ीबोड़ में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

आंदोलन में डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे को लगभग एक घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक माननीय दलेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश में किसान, आम जनता और व्यापारी सभी बिजली की बदहाल व्यवस्था से परेशान हैं। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस का आंदोलन और भी उग्र होगा।

कार्यक्रम को नगर निगम प्रतिपक्ष के नेता संतोष पिल्ले, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन साहू, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन साहू, श्याम सुंदर हटीला, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुमन साहू, मंडल अध्यक्ष हेम सिंह साहू एवं कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ किसान नेता गुलाब वर्मा ने भी संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं में सुधार तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत पिंटू, बिट्टू भाटिया, बागनदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिकेश साहू, डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एलबी नगर ब्लॉक अध्यक्ष पंचराम चंदेल, डोंगरगढ़ जनपद सदस्य प्रीति वैष्णव, जनपद सदस्य श्रीमती सरिता साहू, डोंगरगांव की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सुयश नाहटा, युवक कांग्रेस के सद्दाम खत्री, बलिराम साहू, टीकम साहू, पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, जयचंद ठाकुर, देवलाल वर्मा, श्रीमती जमुना साहू, सुशीला निषाद, पूर्णिमा साहू सहित डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमित बिजली आपूर्ति, किसानों की मांगों का शीघ्र निराकरण तथा जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।