back to top

राजनांदगांव : ब्रह्माकुमारीज द्वारा किया गया श्रमिकों का सम्मान…


राजनांदगांव – किसी भी देश के नवनिर्माण में श्रमसाधक कर्मयोगी श्रमिक भाई बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है । इनके श्रम के बगैर हम किसी भी राष्ट्र के उत्थान की कल्पना भी नहीं कर सकते है । छोटे से झोपडी से लेकर बड़ी बड़ी अट्टालिकाओं के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों को सम्पन्न करने का कार्य श्रमिकों के द्वारा ही किया जाता है ।

Advertisements

यह उदगार सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने ज्ञान मानसरोवर में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में व्यक्त किया ।
आदरणीय पुष्पा दीदी जी ने आगे कहा कि श्रमिक भाई बहने अपने व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर परमपिता परमात्मा को अवश्य याद करे इससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और दैनिक कार्य में परमात्मा की मदद मिलेगी । दीदी जी सबको राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की गहन अनुभूति भी कराई ।


ज्ञातव्य है कि 3 मई को ब्रह्मकुमारीज ज्ञान मानसरोवर में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित इंजीनियर भ्राता तरुण साहू जी ने सभी श्रमिक भाई बहनों को शुभकामनाएं दी । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । श्रमिक भाई बहनों के सम्मान में कुमारी मान्या ने बहुत सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तथा किशोर भाई ने स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार झालम भाई ने तथा आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी ने किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार रूपेश्वर भाई , कमलेश भाई , अमर दास भाई , प्यारे लाल भाई , मनीष भाई , दीपक शर्मा जी , उज्जवल भाई , दीपक कारपेंटर जी , टीकम भाई सहित अनेक श्रमिक भाई बहने उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page