back to top

राजनांदगांव : बढ़ रहा उत्साह,3 दिन में 93 सीनियर सिटीजन को लगा कोरोना का टीका…

राजनांदगांव : ब्लॉक मुख्यालय के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाने का काम शुरु हो गया है। कोविड 19 कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने तथा बुजुर्गों के जीवन रक्षा के लिए वैक्सीनेशन के शुरुआती दौर में भीड़ नजर नहीं आ रही है, लेकिन धीरे-धीरे उत्साह बढ़ रहा है।

Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित ब्लॉक के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिल्हाटी, जादूटोला, बांधाबाजार, कौडीकसा, माहुद मचांदुर में 4 मार्च से वैक्सीनेशन का कार्य शुरु हो गया है। बीते तीन दिन में पूरे ब्लॉक में मात्र 93 बुजुर्गों को ही टीका लगाया गया है। जबकि लोकल चौकी नगर में तीन दिनों में केवल 30 लोगों ने ही टीका लगवाया है।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए नगर सहित पूरे इलाके में पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हुआ है, इसलिए जागरूकता के अभाव में शुरुआती दिनों में कम लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाता है तो निश्चित तौर पर शहरी इलाकों की तरह वैक्सीनेशन के लिए लोगो में रूचि बढ़ेगी।

बीएमओ डॉ. आरआर ध्रुवे ने बताया की नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की 5 पीएचसी में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है।

source : bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page