back to top

राजनांदगांव: भगत सिंह जी के जयंती पर आप युथ विंग और छात्र युवा संघर्ष समिति का स्थापना दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव- 28 सितंबर को भगत सिंह जी के जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी यूथ विंग राजनांदगांव के द्वारा शहर में स्थित महावीर चौक में भगत सिंह जयंती मनाया गया, जिसमें भगत सिंह जी के क्रांतिकारी विचारों को याद किया गया, साथ ही उनको पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।

Advertisements

आप युथ विंग जिलाध्यक्ष लालकृष्ण मंडावी ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए आज 75 साल हो गए लेकिन क्या हमारा देश आज भगत सिंह जी चाहते थे वैसा बन पाया? आज हम आजाद तो हो गए पर क्या हमें भ्रष्टाचार से आजादी मिल पाई? जातिवाद से आजादी मिल पाई ? तो इसका जवाब नहीं है।

आज भी हमारे देश में जातिगत भेदभाव और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। अच्छी शिक्षा अच्छे स्वास्थ्य की कमी है, इसे मिटाने के लिए हमें और आपको साथ आकर भगत सिंह जी के जैसा संघर्ष करना पड़ेगा तब जाकर कहीं हमारा देश भगत सिंह जी जैसा चाहते थे वैसा देश बन पाएगा।

आज के कार्यक्रम में लालकृष्ण मंडावी, अभितेष श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, शकील खत्री, इमरान खान, मनीष गुप्ता, सचिन धीवर, और भी यूथ विंग के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page