back to top

राजनांदगांव : भाजपा किसान मोर्चा कौड़ीकसा मंडल ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर ज्ञापन सौंपा…

राजनांदगांव – प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आवाहन पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम तय किया गया था जिसमें भाजपा किसान मोर्चा कौड़ीकसा मंडल ने धान खरीदी केंद्र कौड़ीकसा में ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों के हित में निम्न मांग किए गए ,धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए, रबी फसल के लिए खाद उपलब्ध कराया जाए जैसे कई मांग किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार से किए।

इसमें प्रमुख रूप से शिवचरण अमरिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, नोहर सिंह धनंजय अध्यक्ष किसान मोर्चा कौड़ीकसा , मानिक लाल साहू महामंत्री किसान मोर्चा कौड़ीकसा, योगेंद्र कोड़ापे सरपंच संघ अध्यक्ष ,विजय फरदिया युवा मोर्चा अध्यक्ष कौड़ीकसा, याकिब जिलानी मीडिया प्रभारी कौड़ी कसा ,देवेंद्र सिंन्हा मंत्री युवा मोर्चा कौड़ीकसा , कुलंजन घोरारे जगन्नाथ एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page