back to top

राजनांदगांव: भाजपा चूहा निजात बिल्ली योजना बनाकर हर घर में बिल्ली दिलाएं -कुलबीर…

अब चूहा बनकर भाजपाई खा रहे धान
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा करोड़ों के धान को चूहा खा गए या 14 बड़े तथाकथित चूहा
राजनांदगांव। प्रदेश की सांय सरकार के शासनकाल में नित नए-नए कारनामें सामने आ रहे है जिस पर लोगों को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। छग विधानसभा के अध्यक्ष डा.रमन सिंह व गृहमंत्री विजय शर्मा के गृहजिले कवर्धा में सात करोड़ रूपए की सरकारी धान को चूहों द्वारा हजम करने का मामला सामने आया है जिस पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा कि फर्जी तरीके से घिनौना षडयंत्र कर भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त हो चुकी है।

Advertisements

ये भाजपा सरकार अब जीव-जंतुओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं और चूहों द्वारा करोड़ों के धान हजम कर देने का आरोप लगाया जा रहा है जो पूरी तरह से निराधार है। ऐसा तो नहीं कि फर्जी कर करोड़ों के धान 14 बड़े तथाकथित चूहा खा गए। सुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा की सायं सरकार के एक भी जिम्मेदार नेता और मंत्री मुंह खोलने को तैयार नहीं है कि ऐसे गंभीर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही हो सके।


श्री छाबड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि क्या कवर्धा जिले में इतने चूहे (तथाकथित) है कि वे सात करोड के सरकारी धान खा गए, क्या लोगों के घर के राशन से लेकर और कई नुकसान करेंगे। भाजपा सरकार हर घर में बिल्ली योजना बनाई जाएं और हर घर में बिल्ली दिलवाया जाए ताकि सात करोड़ के धान खाने वाले तथाकथित चूहे को भगाया जा सके। किसानों से एक-एक दाना खरीदने का दावा करने वाली भाजपा सरकार आज कई किसानों से रकबा सरेंडर करा रही है जिससे कि किसान ज्यादा धान न बेच पाएं। किसानों की हित की बात करने वाली छग सरकार आज किसानों की परेशानी और माली हालत को बिगाड़ कर रख दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page