back to top

राजनांदगांव: भाजपा पार्षद दल को अपने नेता पर भरोसा नही,भाजपा पार्षद दल ने नेताप्रतिपक्ष को दिखाया ठेंगा-ऋषि शास्त्री…

भाजपा पहले अपना नेता तय कर ले,कांग्रेस पार्षददल प्रधानमंत्री से जीएसटी के पैसे और वैक्सीन माँगने दिल्ली जाने को हैं तैयार-कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता

Advertisements

राजनांदगांव:- नगर निगम राजनांदगांव के कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने अपना बयान जारी कर भाजपा को आइना दिखाते हुए कहा है कि विपक्ष के नेता महापौर और मंत्रीयो से नगर के विकास कार्यो को लेकर चर्चा करने की बात मीडिया के माध्यम से की है, जबकि भाजपा के पार्षद दल के प्रवक्ता ने अपने नेता के बयान को व्यक्तिगत बयान का रूप देते हुए झूठा करार दिया है।

जिससे निगम में भाजपा पार्षद दल और उनके नेता में आपसी सामंजस्य की कमी झलक रही है,भाजपा को कांग्रेस से सिख लेनी चाहिए जहां आज नगर निगम में निर्दलीय चुनाव जीते पार्षद ने कांग्रेस का दामन थामा है जिससे बाद निर्दलीय नेताओ को कांग्रेस संघठन ने बराबर सम्मान दिया नगर निगम में बहुमत जिसका परिणाम है और राजनीतिक समीकरण में भाजपा शून्य नजर आरही है ।

भाजपा के नेताप्रतिपक्ष एवं पार्षद दल से कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता ने आगे यह कहा की अगर उनका निगम में आना जाना होता हो तो विभागों में जा कर वार्डो में प्रगतिशील कार्यो की जानकारी प्राप्त करे साथ ही हाल ही में राज्य शासन से नगर निगम में राज्यपर्वतीत योजन,अधोसंरचा मद, मुक्तिधाम उन्नयन योजना एवं पार्षद निधि के कार्य हेतु कई करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है साथ ही समय समय मे राज्य शासन द्वारा विकास कार्यो के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाती है।

आगे कहा कि नगर के विधायक और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद से भाजपा पार्षद दल और नेताप्रतिपक्ष चर्चा करें कि उनके नेतृत्व में केंद्र द्वारा जीएसटी के हजारों करोड़ रुपये जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राज्य को अब तक नही दिया और कोरोना महामारी के बीच अपनी की गई लाखो करोड़ो की घोषणा,15 लाख प्रत्येक खाते में डालने की बाते, हर साल करोड़ो युवाओ को नौकरियां देने की बात, मुफ्त वैक्सीन, पर्याप्त मात्रा में राज्य को वैक्सीन जैसी बहुत सारी चर्चाएं प्रधानमंत्री से करनी है। जिसके लिए आपके पार्षद दल की एकता बने न बने पर महापौर सहित कांग्रेस दल के पार्षद दिल्ली चलने को तैयार है।

Advertisements

You cannot copy content of this page