back to top

राजनांदगांव: महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना प्रदर्शन-जितेंद्र मुदलियार…

राजनांदगांव – महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने घरों के सामने वर्चुअल धरना देंगे। इस दौरान केंद्र सरकार को घेरेंगे और आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना करेंगे।

Advertisements

वर्चुअल धरना के दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दिग्गज नेता अपनी बात भी रखेंगे। फालोअर्स को जोड़ने की कोशिश भी उनके द्वारा की जाएगी।

कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी माननीय पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के आदेशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार महंगाई नियंत्रण में असफल मोदी सरकार के विरुद्ध व बढ़ती महंगाई के विरोध में 5 जून 2021 शनिवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सहित युवा कांग्रेस की टीम अपने घरों के सामने दो घंटे धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page